Tuesday 22 May 2012




जय जय जय बजरंग बली ||


तुम राम-भक्त कहलाते हो|
भक्तो के कष्ट मिटाते हो ||
तेरी शक्ति की चर्चा गली-गली |
जय जय जय बजरंग बली ||
जय जय जय बजरंग बली ||


तुमने सेवक का धर्म निभाया |
राम-भक्त बनकर दिखलाया ||
तेरी भक्ति की चर्चा गली-गली |
जय जय जय बजरंग बली ||
जय जय जय बजरंग बली ||


भूत-पिशाच तेरे नाम से कांपे |
बड़े-२ असुर तेरा नाम से भागे ||
तेरी वीरता की चर्चा गली-गली |
जय जय जय बजरंग बली ||
जय जय जय बजरंग बली ||


जग में ऊँचा नाम तुम्हारा |
दुखियारो का तुम एक सहारा ||
तेरे नाम की चर्चा गली-गली |
जय जय जय बजरंग बली ||
जय जय जय बजरंग बली ||
..................श्याम
_/\_ मारुति नंदन नमो नमः _/\_ कष्ट भंजन नमो नमः _/\_
_/\_ असुर निकंदन नमो नमः _/\_ श्रीरामदूतम नमो नमः _/\_
:: Jai Shri Ram :: Jai Hanuman :: Jai SiyaRam ::


No comments:

Post a Comment